Bokaro News : 2035 करोड़ रुपये कैश कलेक्शन के साथ बीएसएल दूसरे पायदान पर

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 03 Oct 2025 11:53 PM

विज्ञापन

Bokaro News : सितंबर-2025 में सेल के सभी प्लांटों का कैश कलेक्शन का आंकड़ा जारी, 3096 करोड़ रुपये के साथ भिलाई अव्वल व 1923 करोड़ के साथ राउरकेला को मिला तीसरा स्थान.

विज्ञापन

बोकारो, सितंबर-2025 में सेल के सभी प्लांटों का कैश कलेक्शन का आंकड़ा जारी हो गया है. इसमें 2035 करोड़ कैश कलेक्शन के साथ बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) दूसरे पायदान पर है. 3096 करोड़ रुपये के साथ भिलाई अव्वल व 1923 करोड़ रुपये के साथ राउरकेला तीसरे स्थान पर रहा.

अब तक के सर्वश्रेष्ठ उत्पादन और डिस्पैच

बीएसएल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ उत्पादन और डिस्पैच का रिकॉर्ड बनाया है. इस दौरान हॉट मेटल उत्पादन (चार फर्नेस परिचालन से), एसएमएस-न्यू से क्रूड स्टील, टोटल क्रूड स्टील और सीआर सेलेबल के उत्पादन में नये कीर्तिमान स्थापित किये गये हैं.

समग्र ऊर्जा खपत, कोक रेट, सीडीआइ रेट…

बीएसएल में समग्र ऊर्जा खपत, कोक रेट, सीडीआइ रेट और अन्य टेक्नो- इकोनॉमिक पैरामीटर्स में भी उत्लेखनीय सुधार हुआ है. 2024-25 में प्रमुख उत्पादों के उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि हुई है. हॉट मेटल में 5.0 प्रतिशत, क्रूड स्टील में 4.7प्रतिशत व सीआर सेलेबल स्टील में 8.7प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

सितंबर-2025 में प्लांटों का कैश कलेक्शन

भिलाई 3096 करोड़, बोकारो 2035 करोड़, राउरकेला 1923 करोड़, बर्नपुर 1117 करोड़, दुर्गापुर 872 करोड़, नगरनार 620 करोड़ व सेलम 188 करोड़.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola