Bokaro News : बीएसएल : मार्च 2026 तक प्रमुख लंबित मुद्दों के समाधान के लिए सहमति
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 19 Dec 2025 10:28 PM
Bokaro News : सेल के हेड ऑफ प्रोजेक्ट्स मीट का आयोजन, रणनीतिक विस्तार को गति देने पर जोर, सेल के कॉरपोरेट कार्यालय, एकीकृत इस्पात संयंत्रों, खदानों व विभिन्न इकाइयों के अधिकारी हुए शामिल.
बोकारो, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय हेड ऑफ प्रोजेक्ट्स (एचओपी) मीट का शुरुआत शुक्रवार को बोकारो निवास में हुआ. आयोजन बोकारो स्टील प्लांट की ओर से किया जा रहा है, जिसमें सेल के कॉरपोरेट कार्यालय, एकीकृत इस्पात संयंत्रों, खदानों व विभिन्न इकाइयों के अधिकारी शामिल हैं. उद्देश्य परियोजना क्रियान्वयन को सुदृढ़ करना, महत्वपूर्ण बाधाओं का समाधान करना व सेल की रणनीतिक विस्तार योजनाओं को गति प्रदान करना है.
राउरकेला स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी व बोकारो स्टील प्लांट के लिंक निदेशक आलोक वर्मा ऑनलाइन माध्यम से जुड़े. श्री वर्मा ने संबोधन में समयबद्ध अवसंरचना विकास व उत्पादन क्षमता वृद्धि के बीच के महत्वपूर्ण संबंध को रेखांकित किया. कहा कि चल रही व आगामी परियोजनाओं का समय पर निष्पादन, सेल की दीर्घकालिक क्षमता विस्तार योजनाओं व उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक है. प्रथम दिन प्रमुख एजेंडे में पिछली एचओपी मीट की कार्यवृत्त की समीक्षा शामिल रही. विभिन्न पहलों की प्रगति की गहन समीक्षा हुई. मार्च 2026 तक सभी प्रमुख लंबित मुद्दों के समाधान के लिए सामूहिक सहमति व्यक्त की.बीएसएल के अधिशासी निदेशक (परियोजना) अनीष सेनगुप्ता ने विभिन्न सेल इकाइयों का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिशासी निदेशकों के साथ विचार-विमर्श को लक्ष्यपरक व परिणामोन्मुख बनाये रखने पर बल दिया. सेल के मूल मूल्यों के अनुरूप कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा शपथ के साथ हुई. सभी परियोजना स्थलों पर सुरक्षा प्रथम संस्कृति के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया गया. बीएसएल अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने आगंतुक प्रतिनिधियों का स्वागत किया.
परियोजनाओं की भौतिक व वित्तीय प्रगति की एकीकृत निगरानी
तकनीकी नवाचार की भूमिका को रेखांकित करते हुए बीएसएल के महाप्रबंधक (परियोजना) सुधीर कुमार ने डिजिटल प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम पर विस्तृत प्रस्तुति दी. इस सत्र में परियोजनाओं की भौतिक व वित्तीय प्रगति की एकीकृत निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. डीपीएमएस को एसएपी प्रणाली से जोड़ने पर भी चर्चा हुई, जिससे डेटा का निर्बाध प्रवाह, वास्तविक समय में रिपोर्टिंग, संसाधन प्रबंधनमें सुधार तथा परियोजना जोखिमों की शीघ्र पहचान संभव हो सके.इन्होंने निभायी सक्रिय भूमिका
बीएसएल की ओर से अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सीआर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (ऑपरेशंस) अनूप कुमार दत्त, अधिशासी निदेशक (एम एंड एचएस) बीबी करुणामय सहित मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) व उनकी टीम ने बैठक में सक्रिय सहभागिता निभायी.विभिन्न प्लांटों के अधिशासी निदेशक हुए शामिल
अधिशासी निदेशक प्रभारी (परियोजना) सुब्रत मुखोपाध्याय सहित विभिन्न संयंत्रों-इकाइयों के अधिकारी उपस्थित थे. बीएसपी अधिशासी निदेशक (परियोजना) प्रवीर कुमार सरकार, डीएसपी अधिशासी निदेशक (परियोजना) एसके गजभिये, आइएसपी अधिशासी निदेशक (परियोजना) प्रवीण कुमार, आरएसपी अधिशासी निदेशक (परियोजना) सुदीप पाल चौधरी, सीईटी अधिशासी निदेशक एसके वर्मा, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवती व अधिशासी निदेशक (एसआरयू) प्रसन्न कुमार रथ शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










