Bokaro News : विलय के बाद सेल का महत्वपूर्ण इकाई बना बोकारो स्टील प्लांट
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 23 Jan 2026 10:30 PM
default
Bokaro News : सेल स्थापना दिवस पर विशेष : लोहा व इस्पात का उत्पादन करती है सेल, गौरव दिवस के रूप में मनायेगा बीएसएल.
सुनील तिवारी, बोकारो, देश की सार्वजनिक क्षेत्र की स्टील उत्पादक कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की स्थापना 24 जनवरी 1973 को हुई थी. यह पूर्णतः एकीकृत लोहे और इस्पात का सामान तैयार करती है. कंपनी में घरेलू निर्माण, इंजीनियरी, बिजली, रेलवे, मोटरगाड़ी, सुरक्षा उद्योगों व निर्यात बाजार में बिक्री के लिए मूल व विशेष, दोनों तरह के इस्पात तैयार किये जाते हैं. आज बीएसएल सेल की महत्वपूर्ण इकाई बन गया है. सेल अनेक प्रकार के इस्पात के सामान का उत्पादन और उनकी बिक्री करती है. सेल पांच एकीकृत इस्पात कारखानों और तीन विशेष इस्पात कारखानों में लोहे व इस्पात का उत्पादन करती है. सेल के व्यापक लंबे व सपाट इस्पात उत्पादों की घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारी मांग है. सेल का केंद्रीय विपणन संगठन (सीएमओ) है.
सार्वजनिक क्षेत्र में चौथा है बोकारो इस्पात कारखाना
बोकारो इस्पात कारखाना सार्वजनिक क्षेत्र में चौथा इस्पात कारखाना है. यह सोवियत संघ के सहयोग से 1965 में बनना शुरू हुआ. शुरू में इसे 29 जनवरी 1964 को एक लिमिटेड कंपनी के तौर पर निगमित किया गया. बाद में सेल के साथ इसका विलय हुआ. पहले यह सेल की एक सहायक कंपनी और बाद में सार्वजनिक क्षेत्र लोहा और इस्पात कंपनियां (पुनर्गठन एवं विविध प्रावधान) अधिनियम 1978 के अंतर्गत एक यूनिट बनी. कारखाने का निर्माण कार्य 06 अप्रैल 1968 को शुरू हुआ.
देश के पहले स्वदेशी इस्पात कारखाने के नाम से प्रसिद्ध बीएसएल
बीएसएल देश के पहले स्वदेशी इस्पात कारखाने के नाम से प्रसिद्ध है. इसमें अधिकतर उपकरण, साज-सामान व तकनीकी कौशल स्वदेशी ही है. कारखाने का 17 लाख टन इस्पात पिंड का प्रथम चरण 2 अक्टूबर 1972 को पहली धमन भट्टी चालू होने के साथ ही शुरू हुआ. निर्माण कार्य तीसरी धमन भट्टी चालू होने पर 26 फरवरी 1978 को पूरा हो गया. 40 लाख टन चरण की सभी यूनिटें चालू हो चुकी हैं. 1990 के दशक में आधुनिकीकरण से कारखाने की क्षमता बढ़ाकर 4.7 लाख टन तरल इस्पात की कर दी गयी है.सेल स्थापना दिवस को यादगार बनायेगा बीएसएल
बोकारो. 24 जनवरी को यानी आज सेल का स्थापना दिवस है. इसके यादगार बनाने की तैयारी बोकारो स्टील प्लांट ने की है. सेल स्थापना दिवस पर शनिवार की शाम बोकारो क्लब के सिनेमा एरिना में शाम साढ़े छह: बजे से संगीत संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में सबसे पहले सेल पर एक लघु फिल्म प्रदर्शित की जायेगी. सेल से संबंधित प्रमुख जानकारी साझा की जायेगी. निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन केक काटेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










