Bokaro News : पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बाजूडीह गांव की घटना, युवक की मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक, रांची से चल रहा था इलाज

विज्ञापन

पिंड्राजोरा. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बाजूडीह गांव निवासी केशव चंद्र महथा के पुत्र उत्तम कुमार महथा (30 वर्ष) का शव शनिवार को पेड़ से लटकता मिला. सूचना पर पिंड्राजोरा पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया व मामले की जांच में जुट गयी.

शुक्रवार की सुबह घर से निकला था, फिर नहीं लौटा

केशव चंद्र महथा ने पुलिस का बताया कि मेरे पुत्र उत्तम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसका रांची से इलाज चल रहा था. शुक्रवार को सुबह घर से खाना कर निकला, देर रात तक नहीं लौटने पर हम लोगों ने खोजबीन की, पर पता नहीं चला. शनिवार की सुबह ओझाडीह जंगल स्थित एक पेड़ में अपने ही गमछा से उत्तम शव लटका पाया गया. घटना से परिवार के लोग काफी आहत हैं. पत्नी सहित पूरे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

पुलिस सभाकक्ष में शोक सभा का आयोजन

बोकारो, कैंप दो स्थित एसपी कार्यालय के पुलिस सभा कक्ष में शनिवार को शोकसभा का आयोजन किया गया. नेतृत्व एसपी मनोज स्वर्गियारी ने किया. दिवंगत पुनि राजीव रंजन को श्रद्धांजलि दी गयी. दो मिनट का मौन रख कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया. शोक व्यक्त करनेवालों में एसपी श्री स्वर्गियारी सहित सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर व सभी थाना के प्रभारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola