Bokaro News: भर्रा इलेवन की टीम ने जीता खिताब

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: भर्रा इलेवन की टीम ने जीता खिताब

Bokaro News: बीएसएल. ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का समापन : प्रतियोगिता में 52 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 48 टीमें परिधीय गांवों से थी, दो टीमें झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस से व दो महिला टीमें शामिल थीं.

विज्ञापन

Bokaro News: बीएसएल. ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का समापन : प्रतियोगिता में 52 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 48 टीमें परिधीय गांवों से थी, दो टीमें झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस से व दो महिला टीमें शामिल थीं. बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) विभाग के तत्वावधान में आयोजित ‘ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता-2026’ का फाइनल मुकाबला गुरुवार को मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में खेला गया. इसमें भर्रा इलेवन ने आदिवासी क्लब, पारटांड़ को 2-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. 13 फरवरी से शुरू हुई प्रतियोगिता कुमार मंगलम स्टेडियम व ट्रेनीज हॉस्टल फुटबॉल ग्राउंड, सेक्टर तीन में खेली गयी. प्रतियोगिता में 52 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 48 टीमें परिधीय गांवों से, 02 टीमें झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस से तथा 02 महिला टीमें शामिल थीं. समापन समारोह में बीएसएल निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन मुख्य अतिथि थे. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए बीएसएल द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की. खिलाड़ियों को अनुशासन, टीम भावना व निरंतर अभ्यास के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. मौके पर अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) चितरंजन मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजना) अनीश सेन गुप्ता, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ. बीबी करुणामय व मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी सह कार्यकारी अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) एसके भारद्वाज सहित सीएसआर व खेल विभाग के अधिकारी, कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola