Bokaro News: पेटरवार बुंडू में 200 से वर्षों से लग रहा बसंत पंचमी मेला

Updated at : 14 Feb 2025 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: पेटरवार बुंडू में 200 से वर्षों से लग रहा बसंत पंचमी मेला

Bokaro News: आज से शुरू होगा मेला, झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार व बंगाल के लोग भी पहुंचते हैं, तैयारी पूरी

विज्ञापन

नागेश्वर महतो, पेटरवार, पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू स्थित मेलाटांड़ में बसंत पंचमी मेला 200 से अधिक वर्षों से आयोजित किया जा रहा है. इस मेला में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार व बंगाल के लोग भी पहुंचते हैं. इस बार मेला 15 फरवरी से शुरू हो रहा है. मेला आरंभिक दौर में सरस्वती पूजा के बाद बसंतोत्सव को लेकर तीन दिनों तक लगता था. बीच में पांच दिनों तक मेला रहने लगा और अभी 20 से 25 दिनों तक मेला रहता है. इसमें बिहार सहित दूर-दूर के दुकानदार व खेल तमाशे वाले पहुंच कर व्यवसायिक लाभ उठाते हैं. आरंभिक दौर में पेटरवार, बुंडू व आसपास के प्रबुद्ध लोगों ने सरस्वती देवी की प्रतिमा एक झोपड़ीनुमा घर में स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की थी. बसंतोत्सव व मेला का आयोजन किया था. उसी समय से पंचमी मेला का आयोजन हो रहा है. बीच में एक ड्रामेटिक क्लब व स्थानीय कमेटी की देख -रेख में सरस्वती पूजा व बसंत मेला का संचालन होने लगा. बीच में सामाजिक संस्था वीणा परिषद व स्थानीय कमेटी के प्रयास से क्लब, कई मंदिर, रंग मंच, सामुदायिक विकास भवन व मेला स्थल परिसर को भव्य रूप से साज-सज्जा किया गया. यह परिवर्तन करीब सौ वर्षों के भीतर हुआ है.

लोगों को रहता है इंतजार

मेला में विभिन्न प्रकार के सामानों की खरीदारी के लिए लोग इंतजार करते हैं. मेला में मीना बाजार, लौह निर्मित विभिन्न प्रकार के हथियार, बक्सा, हार्डवेयर, खाने-पीने की दुकानें ब्रेक डांस, पत्थर का सामान, इलेक्ट्रिक झूला, सर्कस, अन्य कई प्रकार के झूला सहित कई दुकानें लगायी गयी हैं. मेला संचालन कमेटी के कमलेश प्रसाद ने बताया कि मेला की तैयारी पूरी कर ली गयी है. लोगों को आवश्यक सुविधाएं व प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त रहेगी. मेला समिति की कड़ी नजर रहेगी, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी ना हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola