Bokaro News: रिसीविंग सेंटर सह बज्रगृह पहुंची मतपेटी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: रिसीविंग सेंटर सह बज्रगृह पहुंची मतपेटी

Bokaro News: नगर निकाय चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद चास नगर निगम व फुसरो नगर परिषद के मतदान दलों द्वारा मतपेटिका रिसीविंग (जमा) करने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से हुई.

विज्ञापन

बोकारो. नगर निकाय चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद चास नगर निगम व फुसरो नगर परिषद के मतदान दलों द्वारा मतपेटिका रिसीविंग (जमा) करने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से हुई. मतपेटिका प्राप्ति का कार्य चास स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में बनाये गये केंद्र पर किया गया, जहां मतदान दल कतारबद्ध होकर मतपेटिका एवं आवश्यक प्रपत्र जमा किया. प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्था के तहत जिन मतदान दलों के प्रपत्र पूर्ण नहीं थे, उनके लिए केंद्र परिसर में पंडाल बनाकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रपत्र पूरा करने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी. पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित हुई. मतदान कर्मियों के लिए केंद्र पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है. पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गयी. साथ ही मेडिकल हेल्प डेस्क की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी.रिसीविंग (जमा) कार्य में लगे पदाधिकारी व कर्मी सहयोगात्मक भूमिका निभाया. दूर क्षेत्रों से आए मतदान कर्मियों को वापस भेजने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वाहन की व्यवस्था भी की गयी. मतपेटिका प्राप्ति केंद्र पर दोनों प्रेक्षक, सभी वरीय पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी की. इससे पहले डीइओ अजय नाथ झा, डीडीसी शताब्दी मजूमदार व एसी मुमताज अंसारी ने चास बाजार समिति स्थित रिसीविंग सेंटर सह बज्रगृह का निरीक्षण किया. मतपेटी (बैलेट बॉक्स) रिसिविंग प्रक्रिया की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि पीठासीन पदाधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले सभी प्रपत्र एवं इनवेलप को निर्धारित सुरक्षित बक्सों एवं बाेरो में सही तरीके से रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि नहीं हो. साथ ही बैलेट बॉक्स को स्ट्रांग रूम में, स्टैच्यूटरी बॉक्स को सुरक्षित बक्से में तथा नॉन-स्टैच्यूटरी सामग्री को अलग निर्धारित बोरो में रखने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola