Bokaro news: विद्यार्थियों में भाषा-साहित्य के प्रति जागृति आवश्यक : प्राचार्य

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 10 Oct 2025 10:49 PM

विज्ञापन

Bokaro news: डीपीएस में पांच दिवसीय साहित्योत्सव संपन्न, विद्यार्थियाें ने हिंदी व अंग्रेजी के साथ जर्मन व फ्रेंच भाषाओं पर भी अपनी मजबूत पकड़ का परिचय देते हुए तार्किक, बौद्धिक व लेखन क्षमता प्रदर्शित की.

विज्ञापन

बोकारो, डीपीएस बोकारो में पांच-दिवसीय साहित्योत्सव बोधि- द इनलाइटनमेंट (लिटरेरी फेस्ट) का आयोजन हुआ. इसमें विद्यार्थियाें ने हिंदी व अंग्रेजी के साथ जर्मन व फ्रेंच भाषाओं पर भी अपनी मजबूत पकड़ का परिचय देते हुए तार्किक, बौद्धिक व लेखन क्षमता प्रदर्शित की. प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने विद्यार्थियों में छात्र-जीवन से ही साहित्य एवं भाषा के प्रति प्रेम, लगाव, रुचि व जागृति की अनिवार्यता पर बल दिया. फ्रेंच साहित्य प्रतियोगिता में गंगा सदन प्रथम, सतलज द्वितीय व जमुना हाउस तृतीय रहा. जर्मन साहित्य प्रतियोगिता में सतलज हाउस प्रथम, जमुना हाउस द्वितीय व रावी व झेलम सदन संयुक्त रूप से तृतीय रहा. अंतर सदन वर्तनी प्रतियोगिता में सतलज हाउस प्रथम, रावी द्वितीय व गंगा और जमुना संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं. हिंदी व अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं. हिंदी में झेलम हाउस की कुमारी खुशी, जमुना हाउस की शारदा नंदिनी व गंगा हाउस के आशीष ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. अंग्रेजी डिबेट में जमुना सदन से प्रिशु आनंद डे ने प्रथम, सतलज हाउस की शांभवी शर्मा व झेलम की स्वर्णिम द्वितीय, गंगा हाउस की अनुश्री तृतीय स्थान पर रहीं. हिन्दी व अंग्रेजी की लेखन प्रतियोगिता हुई. परिणाम की घोषणा बाद में होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola