Bokaro News : सिंहटोला गांव में आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत, निर्माण को ले आमसभा कर जिला को प्रस्ताव करें समर्पित

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सिंहटोला गांव में आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत, निर्माण को ले आमसभा कर जिला को प्रस्ताव करें समर्पित

Bokaro News : उपायुक्त ने की जिलास्तरीय समिति की बैठक, जिला प्रशासन ने बाल विकास योजनाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है.

विज्ञापन

बोकारो, जिला प्रशासन ने बाल विकास योजनाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है. चंदनकियारी प्रखंड के महाल पूर्वी पंचायत अंतर्गत सिंहटोला गांव में आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गयी है. निर्णय सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित जिलास्तरीय समिति की बैठक में लिया गया. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी पोषक क्षेत्र का बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधा से वंचित नहीं रहे. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र के निर्माण कार्य को लेकर आमसभा करते हुए जिला को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर समर्पित करें. ताकि, ग्रामीणों को जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ मिल सके. विभागीय जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने स्थानीय आवश्यकताओं का परीक्षण कर यह पाया कि सिंहटोला गांव में अब तक कोई आंगनबाड़ी केंद्र नहीं था, जिससे स्थानीय बच्चों, गर्भवती व धात्री माताओं को पोषण, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में कठिनाई हो रही थी. डीसी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ना केवल बच्चों के पोषण व शिक्षा का केंद्र है, बल्कि यह मातृ स्वास्थ्य, किशोरियों में एनीमिया नियंत्रण, टीकाकरण व सामुदायिक जागरूकता की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. चंदनकियारी अंचलाधिकारी सह सीडीपीओ रवि आनंद ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भूमि चिन्हित है, आम सभा के माध्यम से पारित करते हुए जिला को प्रस्ताव जल्द समर्पित किया जायेगा. मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी एनएस कुजूर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola