ePaper

Bokaro News : स्वदेशी अपनाओ अभियान को घर-घर तक पहुंचना भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य : योगेंद्र प्रताप सिंह

Updated at : 09 Oct 2025 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : स्वदेशी अपनाओ अभियान को घर-घर तक पहुंचना भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य : योगेंद्र प्रताप सिंह

Bokaro News : बोकारो भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को ले कार्यशाला का किया आयोजन, केंद्र सरकारी की उपलब्धियां गिनायीं.

विज्ञापन

चास, भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार गुरुवार को चास स्थित दीपांजलि सभागार में भाजपा बोकारो की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के लिए कार्यशाला आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय व संचालन जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार ने किया. मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर से पूरे देश में 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक तीन माह तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अभियान को भाजपा कार्यकर्ता घर-घर ले जाने का कार्य करेंगे. स्वदेशी का अर्थ केवल वस्तुओं का उपयोग नहीं है, बल्कि यह हमारी भाषा, संस्कृति, पहनावे और रीति-रिवाजों से भी जुड़ा है. आजादी की लड़ाई में स्वदेशी ने ही हमें अंग्रेजों के खिलाफ खड़ा किया था. श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 से ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इंडिया’ की नीतियों के जरिये स्वदेशी को बढ़ावा दिया है. इसी का परिणाम है कि भारत का रक्षा निर्यात बढ़कर 24,000 करोड़ रुपये हो गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प ही स्वदेशी है और हमें उनके साथ खड़े होकर इसे जन-जन तक ले जाना है. जिला अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर बनने और स्वदेशी अपनाने की योजना से भारत को किसी अन्य देश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. पीएम का सपना है कि देश का हर युवा आत्मनिर्भर बने और सफलता की ऊंचाइयों को छुए. धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष विक्की राय ने किया. मौके पर बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, पूर्व जिलाध्यक्ष अंबिका खवास, रोहित लाल सिंह, भरत यादव, मुकुल ओझा, देवनारायण प्रजापति, ईश्वर चंद्र प्रजापति, अर्चना सिंह, शंकर रजक, वीरभद्र सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, सागर सिंह चौधरी, धीरज झा, विक्रम महतो, शंकर रजक, गिरिजा देवी, सुजीत चक्रवर्ती, हरीश सिंह, मोहन गोराई, चक्रधर शर्मा, मनोज सिंह, गौर रजवार, रामलाल सोरेन, मंटू राय, ऋषभ राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola