Bokaro News : अभिनेता इमरान जाहिद एक फरवरी को आयेंगे बोकारो

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : अभिनेता इमरान जाहिद एक फरवरी को आयेंगे बोकारो

Bokaro News : डीएवी चार के वार्षिकोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे शामिल, मुख्य अतिथि होंगे बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन.

विज्ञापन

बोकारो, कमल चंद्र की फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ व पूजा भट्ट की फिल्म ‘जिस्म-दो’ फेम अभिनेता इमरान जाहिद एक फरवरी को बोकारो आयेंगे. वह डीएवी चार के 50 वर्ष प्लस गोल्डेन वार्षिकोत्सव ‘तरंग’ में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे. यह जानकारी शुक्रवार को प्राचार्य एसके मिश्र ने दी. श्री मिश्र ने सत्र 2025-26 के वार्षिकोत्सव के बारे में बताते हुए कहा कि विद्यालय का वार्षिकोत्सव मात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम का विहंगम मंचन हीं नहीं, बल्कि विद्यालय के पूर्व छात्र व अभिनेता इमरान जाहिद द्वारा बच्चों का संबोधन भी खास आकर्षक होगा.

सेवानिवृत्त शिक्षक व आउटस्टैंडिंग रैंक होल्डर्स होंगे सम्मानित

सत्र 2025-26 के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकवृंद को भी सम्मानित किया जायेगा. इसके अतिरिक्त सत्र 2024-25 के सभी आउटस्टैंडिंग रैंक होल्डर्स को भी पुरस्कृत किया जायेगा. विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे, जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. स्कूल का रंग-रोगन व साज-सजावट चल रहा है. आकर्षक लाइटिंग की रोशनी से स्कूल जगमगा रहा है.

डीएवी चार से इमरान ने 12 वीं की परीक्षा की है पास

इमरान ने डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार से 12 वीं की परीक्षा पास की है. उल्लेखनीय है कि फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म ‘जिस्म-दो’ में इमरान मुख्य भूमिका में हैं. इनके साथ सनी लियोन, रणदीप हुडा व अरुणोदय सिंह भी फिल्म में है. दुबई में महेश भट्ट ने इनकी काबिलियत को परखा और अपने नाटक ‘लास्ट सैल्यूट’ में जगह दी.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola