ePaper

Bokaro News : कार्य में शिथिलता बरतनेवाले पुलिस अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : एसपी

Updated at : 17 Apr 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : कार्य में शिथिलता बरतनेवाले पुलिस अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : एसपी

Bokaro News : मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दिये गये कई दिशा-निर्देश, अवैध कोयला, बालू चोरी, पत्थर तस्करी के विरूद्ध लगातार छापामारी करते रहे, लंबित कांडों का जल्द अनुसंधान कर निष्पादित करें.

विज्ञापन

बोकारो, कैंप दो स्थित एसपी कार्यालय के सभागार में गुरुवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता एसपी बोकारो मनोज स्वर्गियारी ने की. श्री स्वर्गियारी ने कहा कि पुलिस अधिकारी हर हाल में अपराधी व अपराध पर नियंत्रण पाये. अपने-अपने क्षेत्र में अवैध कोयला, बालू चोरी, पत्थर तस्करी के विरूद्ध लगातार छापामारी करते रहे. यदि किसी थाना व ओपी प्रभारी ने कार्य में शिथिलता बरती, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. लंबित कांडों का जल्द अनुसंधान कर निष्पादित करें. पासपोर्ट सेवा के तहत आनेवाले वेरिफिकेशन को लंबित नहीं रखे. मादक द्रव्य व अवैध शराब के विरूद्व लगातार छापामारी करे. साथ ही कांड में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज करे. लंबित वारंट व कुर्की का निष्पादन भी जल्द करें. बैठक का संचालन सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने किया.

हर हाल में अपराध का ग्राफ कम करे

एसपी श्री स्वर्गियारी ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार आमजनता को शिकार बना रहे हैं. साइबर अपराध पर साइबर सेल के सहयोग से लगाम लगाने का हर संभव प्रयास करें. महिला के साथ होनेवाले अपराध की गंभीरता के साथ लगातार समीक्षा करें. उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें. लंबित चरित्र प्रमाण-पत्र, आयोग व न्यायालय से संबंधित मामलों का युद्व स्तर पर निष्पादन करे. नक्सल क्षेत्र के सभी थाना व ओपी प्रभारी को किसी प्रकार की सूचना मिलती है, तो बिना किसी आदेश के छापामारी व सत्यापन नहीं करे. पूरी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे. प्रत्येक दिन समीक्षा करे. अपराध का ग्राफ हर हाल में कम करें. अपराधियों पर नकेल कसे. बेल व रिहा होकर जेल से बाहर निकलने वाले अपराधियों की सूची हर थानेदार बनाये. उन सभी अपराधियों पर कड़ी नजर रखें. क्षेत्र में चौकन्ना होकर पेट्रोलिंग करे.

घटना के उद्भेदन में पीड़ित से लें सहयोग

एसपी ने कहा कि आपराधिक घटना को रोकने की कोशिश करें. घटना होने पर त्वरित उद्भेदन करें. पीड़ित व्यक्ति से मिलकर उद्भेदन में उनका सहयोग ले. चेन स्नेचिंग की घटना पर हर हाल में लगाम लगायें. मौके पर मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, यातायात डीएसपी विद्या शंकर, चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, सीसीआर डीएसपी डॉ शकिल आबिद शम्स, सार्जेंट मेजर वन प्रणव कुमार, सार्जेंट मेजर टू जॉय प्रभाकर लकड़ा सहित विभिन्न थाना के इंस्पेक्टर व प्रभारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola