Bokaro News : जूते-चप्पल के गोदाम में लगी भीषण आग, एक करोड़ के नुकसान की आशंका

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : जूते-चप्पल के गोदाम में लगी भीषण आग, एक करोड़ के नुकसान की आशंका

Bokaro News : सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के मनमोहन को-ऑपरेटिव कॉलोनी की घटना, तीन दमकल ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से अगलगी की आशंका.

विज्ञापन

बोकारो, सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के मनमोहन को-ऑपरेटिव कॉलोनी के मकान संख्या 869 के ओमकार इंटरप्राइजेज जूते-चप्पल गोदाम में शनिवार की शाम छह बजे भीषण आग लग गयी. इससे करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति के नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया. आग की लपटें गोदाम के तीसरे माले तक पहुंच गयी. इससे आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही बोकारो दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. गोदाम आवासीय कॉलोनी की संकरी गली व बिजली के तार बहुत नीचे होने के कारण दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई. फायर विभाग के प्रभारी भगवान ओझा ने कहा कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गोदाम संचालक ओमकार पांडे ने बताया कि हादसे में गोदाम में रखे करीब एक करोड़ रुपये के जूते-चप्पलों का माल जलकर खाक हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola