Bokaro News: 10वीं के 9369 विद्यार्थियों ने दी विज्ञान की परीक्षा, आसान प्रश्न देख खिले चेहरे

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: 10वीं के 9369 विद्यार्थियों ने दी विज्ञान की परीक्षा, आसान प्रश्न देख खिले चेहरे

Bokaro News: सीबीएसइ : 23 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 9438 परीक्षार्थियों में 69 रहे अनुपस्थित, परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त रही.

विज्ञापन

बोकारो, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की चल रहीं परीक्षाओं के क्रम में बुधवार को 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान (साइंस) विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा देने बाद ज्यादातर विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया. सीबीएसइ के सिटी को-ऑर्डिनेटर व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ एएस गंगवार के अनुसार, जिले के सभी 23 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त रही. सभी केंद्रों को मिलाकर कुल 9369 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. पंजीकृत 9438 में से 69 अनुपस्थित रहे. वहीं विषयों के विशेषज्ञों ने भी कहा कि प्रश्नपत्र काफी संतुलित थे. उन्हें साइंस में अच्छे अंक आने से पूरे आसार हैं.

किस सेंटर पर कितने परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

प्राचार्य ने बताया कि डीपीएस चास में 264, डीएवी तेनुघाट में 152, केवी बोकारो थर्मल में 155, जीजीपीएस बोकारो में 831, होली क्रॉस बालीडीह में 624, चिन्मय विद्यालय में 453, क्रिसेंट सेक्टर-6 में 290, जीजीपीएस चास में 398, डीएवी स्वांग में 315, डीएवी ढोरी में 399, डीएवी सेक्टर-4 में 772, एमजीएम में 613, होली क्रॉस चंदनकियारी में 324, डीपीएस चार में 415, डीएवी छह में 195, एवीएम आदर्श विद्या मंदिर चास में 347, श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल में 588, पेंटीकॉस्टल असेंबली स्कूल में 325, केंद्रीय विद्यालय-1, बोकारो में 341, पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में 475, केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में 352, सरस्वती विद्या मंदिर, 3सी में 375 व डीएवी बीआरएल भंडारीदह में 366 परीक्षार्थी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola