Bokaro News : बोकारो हवाई अड्डा का 85 फीसदी कार्य पूर्ण, शेष समय पर होगा पूरा : डीसी
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 17 Nov 2025 10:06 PM
Bokaro News : उड़ान सेवा प्रारंभ करने के मामले में हुई प्रगति की समीक्षा, 15 दिसंबर तक हवाई अड्डा के अंदर झाड़ियां हटाने का निर्देश.
बोकारो, बोकारो हवाई अड्डा परिसर में सोमवार को डीसी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में उड़ान सेवा से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी. डीसी श्री झा ने कहा कि बोकारो हवाई अड्डा क्रियान्वयन के लिए अधिकतम आवश्यक कार्य पूरा कर लिया गया है. मात्र 15 प्रतिशत कार्य शेष बचे हैं, जिन्हें निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने बोकारो हवाई अड्डा परिसर के अंदर झाड़ी कटाव व साफ सफाई के लिए अगले 15 दिसंबर तक कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया.
अग्निशमन कार्यों के लिए नियमित निरीक्षण व टेस्टिंग करना सुनिश्चित करें
डीसी श्री झा ने कहा कि अग्निशमन संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रखें. नियमित निरीक्षण एवं टेस्टिंग करना सुनिश्चित करें. शेष बचे चहारदीवारी के कार्य को भी ससमय पूरा करने का निर्देश दिया. डीसी ने सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद से कहा कि चार बेड वाले एम्बुलेंस खरीद का कार्य विधिवत प्रक्रिया पूरा करते हुए अगले 15 दिनों में इसे हर हाल में पूरा करें. साथ ही उन्होंने एलोरा हॉस्टल में अवैध कब्जे के हिस्से को खाली करने के निमित अनुमंडल पदाधिकारी, बीएसएल प्रबंधन एवं पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक प्रक्रिया पूरा करते हुए नियम अनुकूल खाली कराने के लिए निर्देशित किया. मौके पर उप महाप्रबंधक एयरपोर्ट अथॉरिटी रांची मनोज सिंह, निदेशक बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची विनोद कुमार, प्रशिक्षु वन प्रमंडल पदाधिकारी संदीप शिंदे, अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, आइबी के प्रतिनिधि, बीएसएल के अधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक रंजन सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










