Bokaro News: कार्य में विशिष्ट योगदान के लिए 31 बीएसएल कर्मी हुए पुरस्कृत

Published at :13 Feb 2025 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: कार्य में विशिष्ट योगदान के लिए 31 बीएसएल कर्मी हुए पुरस्कृत

Bokaro News: वर्ष 2024 के मई से अगस्त माह के लिए बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ द मंथ अवॉर्ड का आयोजन

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में गुरुवार को वर्ष 2024 के मई से अगस्त माह के लिए बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ द मंथ अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 31 कर्मचारियों को उनके कार्य में विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया.

बीएसएल की उत्पादन क्षमता को आठ मिलियन टन तक बढ़ाने की विस्तार योजना : महापात्रा

इस दौरान अधिशासी निदेशक (संकार्य) सीआर महापात्रा ने कहा कि इस सफलता में कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार का भी काफी योगदान है. कहा कि बोकारो स्टील प्लांट की उत्पादन क्षमता को आठ मिलियन टन तक बढ़ाने की विस्तार योजना है. हमें पूर्ण विश्वास है कि हम सभी लोग अपनी लाभप्रदता को बढ़ाकर और नवाचार के जुनून के साथ काम कर इसे संभव कर पायेंगे.

प्लांट को एक नयी ऊंचाई तक ले जायेंगे : राजश्री बनर्जी

अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने सभी कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार के लोगों को भी बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों को अपने रोज के कार्यों के अलावा नित नई चुनौतियों को स्वीकार कर उनका समाधान खोजना चाहिए. विकास की गति को बनाये रखना चाहिए. कहा : विश्व इस्पात बाजार एक कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है और आप सभी के योगदान से हम लोग इस चुनौती को पार करेंगें. बोकारो स्टील प्लांट को एक नयी ऊंचाई तक ले जायेंगे. मौके पर संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष, अन्य वरीय अधिकारी, पुरस्कार प्राप्त करने वाले कार्मिक व उनके परिजन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola