Bokaro News : बीएसएल के तीन अधिकारी समेत 15 सीजीएम बने इडी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल के तीन अधिकारी समेत 15 सीजीएम बने इडी

Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट के पीके बैसाखिया, बिपिन कुमार सिंह व डॉ. बीबी करुणामय बने इडी, बोले एके सिंह : नयी टीम से बीएसएल सहित सेल के उत्पादन व उत्पादकता में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के तीन मुख्य महाप्रबंधक सहित सेल के 15 सीजीएम अधिशासी निदेशक (इडी) बनाये गये हैं. इंटरव्यू का रिजल्ट मंगलवार शाम जारी किया गया. इसके बाद बधाइयों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा. बीएसएल के सीजीएम सर्विसेज पीके बैसाखिया, सीजीएम एचएसएम विपिन कुमार सिंह व सीजीएम इंचार्ज मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेज बीबी करुणामय इडी बने हैं. डॉ करुणामय इडी मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेज बीएसएल होंगे. वहीं श्री बैसाखिया इडी ऑपरेशंस सीओ होंगे. विपिन सिंह इडी वर्क्स इस्को स्टील प्लांट होंगे. मतलब, बीएसएल के दो सीजीएम का तबादला पदोन्नति के साथ किया गया है. 110 सीजीएम ने इडी के लिए इंटरव्यू दिया था. इधर, सेल के 11 इडी का प्लांट स्तर पर तबादला किया गया है. बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह ने बीएसएल सहित सेल के पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है. कहा कि नयी टीम से बीएसएल सहित सेल के उत्पादन व उत्पादकता में वृद्धि होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola