ePaper

बोकारो डीसी ने लगायी जनता दरबार

Updated at : 15 Jun 2024 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
बोकारो डीसी ने लगायी जनता दरबार

- विभिन्न क्षेत्र से कुल 31 लोगों ने रखी समस्या

विज्ञापन

संवाददाता, बोकारो.

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त विजया जाधव ने आयोजित जनता दरबार में आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई की. जिला के विभिन्न क्षेत्र के 31 लोगों ने अपनी समस्या व शिकायत डीसी के समक्ष रखी. डीसी ने मामलों पर फौरन संज्ञान लिया. साथ ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, भूमि पर कब्जा, आपूर्ति विभाग, राजस्व संबंधित विवाद, श्रम विभाग आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. मौके पर डीडीसी संदीप कुमार, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, अपर समाहर्ता सह विशेष कार्य पदाधिकारी मुमताज अंसारी व अन्य मौजूद थे.

डीएसओ ने मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों का किया औचक निरीक्षण :

जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालको ने शुक्रवार को जिला के कई मुख्यमंत्री दाल -भात केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. उपस्थित लाभुकों से भोजन की गुणवत्ता, मात्रा एवं ली जाने वाली राशि के संदर्भ में जानकारी ली. शहर के सूर्य स्वयं सहायता समूह बोकारो रेलवे स्टेशन, लक्ष्य महिला मंडल नया मोड़ नियर पेट्रोल पंप, लक्ष्मी महिला मंडल नया मोड़ केनरा बैंक, चमेली महिला समूह बीजीएच सेक्टर-04, शक्ति महिला मंडल सेक्टर-09 रामडीह मोड़, सादिया महिला समिति भर्रा गौस नगर चास, उत्कर्ष महिला मंडल जोधाडीह, मां शक्ति स्वयं सहायता समूह जेल मोड़ चास का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में लक्ष्मी महिला मंडल नया मोड़, उत्कर्ष महिला मंडल जोधाडीह मोड़ व मां शक्ति स्वयं सहायता समूह जेल मोड़ चास के केंद्रों का संचालन असंतोषजनक पाया गया. इस पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की. सभी सरकारी दाल भात केंद्रों की व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola