ePaper

स्कूल के मैदान में मिले शव की हुई शिनाख्त, मजदूरी करता था निशिकांत

Updated at : 28 Jun 2024 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल के मैदान में मिले शव की हुई शिनाख्त, मजदूरी करता था निशिकांत

झोपड़ी का रहनेवाला था युवक, बुधवार की शाम से था लापता

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर दो ए स्थित बोकारो इस्पात विद्यालय के मैदान में गुरुवार को मिले शव की शिनाख्त कर ली गयी. देर रात पुलिस ने युवक की पहचान 40 वर्षीय निशिकांत सिंह के रूप में की. निशिकांत सेक्टर दो ए इस्पात विद्यालय के समीप झोपड़ी में रहता था. बियाडा स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था. बुधवार की शाम से ही लापता था. गुरुवार की सुबह 6.30 बजे पुलिस को उसका शव मिला था. युवक का सिर बुरी तरह कूचा हुआ था. सिर कुचले जाने से पहचान करने में परेशानी आ रही है. पत्थर से कूच कर हत्या की गयी थी. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर को भी बरामद किया था. इसके बाद पुलिस जांच में जुट गयी. जांच के बाद शव की शिनाख्त हुई.

संदिग्ध दोस्तों से हो रही पूछताछ

शुक्रवार को पुलिस ने झोपड़ी में रहनेवाले कई युवकों से पूछताछ की. मृतक के संदिग्ध दोस्तों से भी पुलिस संपर्क करने में जुटी. बियाडा में कब काम करने जाता था. कब आता था. उसकी समय सारणी पर भी पुलिस की नजर है. बीएस सिटी इंस्पेक्टर का दावा है कि हत्यारोपी पुलिस के रडार पर है. फिलहाल हत्या को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.

जल्द ही मामले का होगा उद्भेदन

बीएस सिटी थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने कहा कि घटनाक्रम की जांच तेजी से चल रही है. शव की पहचान होने के बाद से जांच में सहूलियत हुई है. जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जायेगा. जांच पूरी होने तक संयम बरता जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola