भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं : प्रकाश
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं : प्रकाश
विज्ञापन
बेरमो. भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए मैं किसी से भी लड़ने को तैयार हूं. एक परिवार के इशारे पर प्रशासन की ओर से लगातार गलत तरीके से एकतरफा मुकदमा किया जा रहा है. ऐसी ओछी हरकतों से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं तोड़ा जा सकता है. भाजपा का हर कार्यकर्ता वंशवाद व भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगा और जीतेगा. अब बेरमो की जनता जाग चुकी है और एक-एक भ्रष्टाचार का हिसाब आने वाले चुनाव में लेगी. कहा है कि वह किसी भी मुकदमे से डरने वाले नहीं हैं और बेरमो से वंशवाद और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए कटिबद्ध हैं.
भाजपा ने मुझे और मेरे परिवार को काफी कुछ दिया : विक्रम
बेरमो. भाजपा के बोकारो जिला मंत्री व टुंडी विस के पूर्व भाजपा प्रत्याशी विक्रम पांडेय ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा ने मुझे और मेरे परिवार को काफी कुछ दिया. मेरे पिता रवींद्र कुमार पांडेय को गिरिडीह संसदीय सीट से छह बार टिकट दिया और उन्होंने रिकाॅर्ड पांच बार जीत दर्ज की. मेरे दादाजी स्व कृष्ण मुरारी पांडेय आजीवन कांग्रेस में रहे, लेकिन उन्हें कांग्रेस ने कभी टिकट नहीं दिया. उनके निधन के बाद मेरे पिता कांग्रेस के बोकारो जिलाध्यक्ष बने, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें भी टिकट नहीं दिया. इंडिया गठबंधन के कुछ नेता मुझे टुंडी से जीत दिलाने की बात कह रहे हैं. ऐसे नेता पहले अपनी सीट सुरक्षित करें, तभी दूसरे को सलाह दें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










