ePaper

हादसे में जख्मी भाजपा नेता बिपिन मुंडा की मौत

Updated at : 05 Jul 2024 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
हादसे में जख्मी भाजपा नेता बिपिन मुंडा की मौत

भाजपा आदिवासी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष थे बिपिन मुंडा, सड़क पार करते समय आये थे वाहन की चपेट में

विज्ञापन

कसमार. भाजपा आदिवासी मोर्चा के कसमार प्रखंड अध्यक्ष बिपिन मुंडा की शुक्रवार को मौत हो गयी. वह गुरुवार को सड़क दुघर्टना में जख्मी हो गये थे. जानकारी के अनुसार गुरुवार को पेटरवार में मछली खरीदने के बाद सड़क मार्ग पार करने के दौरान एक वाहन की चपेट में आकर सड़क पर गिर गये थे. स्थानीय ग्रामीणों एवं भाजपा कसमार प्रखंड अध्यक्ष राजेश पांडेय ने उन्हें तत्काल पेटरवार सीएचसी में भर्ती करवाया. प्राथमिक चिकित्सा के बाद दवा देकर घर भेज दिया गया. इस बीच अचानक गुरुवार रात को उनके सिर में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें बीजीएच में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया. चिकित्सकों ने उनके ब्रेन हेमरेज की बात बतायी. उनका एक हाथ भी फ्रेक्चर हो गया था. घटना की सूचना पाकर शुक्रवार को दर्जनों भाजपाई उनके घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया. बताया गया दो बार प्रखंड एसटी मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष भी उन्हें बनाया गया था. निधन पर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, यदुनंदन जायसवाल, बानेश्वर महतो, परमेश्वर नायक, भवानी मुखर्जी, एमएस मुखर्जी, प्रताप सिंह समेत अन्य भाजपाइयों ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola