भाजपा का स्थापना दिवस मना
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

भाजपा का स्थापना दिवस मना
विज्ञापन
बेरमो. सुभाष नगर स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई दी. बाद में श्री सिंह ने प्रदेश कार्यालय रांची में धनबाद लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी ढुलू से मिले और बधाई दी. कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सहयोगी दलों के साथ मिल कर 400 से ज्यादा सीटें इस चुनाव में जीतेगी.
चंद्रपुरा.
चंद्रपुरा स्थित भामाशाह पथ व अटल स्मृति भवन में भाजपा का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया. बेरमो विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण नायक, प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा आदि ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया. मौके पर संजीव झा, चंद्रशेखर महथा, कमलेश यादव, सरिता वर्णवाल, दिलीप महतो, उमेश गुप्ता, शंभू भदानी, कमलेश यादव, लखींद्र नाग, मनोजीत माजी, जानकी कोड़ा, रीमा जोशी, अनिता गुप्ता, विनोद प्रसाद आदि थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










