ePaper

Bokaro News : भाजपा का 60 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य : डॉ प्रदीप वर्मा

Updated at : 05 Jan 2025 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : भाजपा का 60 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य : डॉ प्रदीप वर्मा

Bokaro News : गोमिया में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर सांसद ने की बैठक

विज्ञापन

Bokaro News :गोमिया में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बैंक मोड़ स्थित गायत्री लॉज में शनिवार को गोमिया प्रखंड के तीनों मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ राज्यसभा सांसद सह प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने बैठक की. इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ वर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रत्येक छह वर्ष बाद सदस्यता अभियान चलाया जाता है. पिछले बार पूरे देश में पार्टी में लगभग 11 करोड़ सदस्य बने थे और इस बार पूरे देश में साढ़े बारह करोड़ नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं झारखंड में 60 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य है. झारखंड में 22 दिसंबर से पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होगा. जनवरी के अंत तक यह अभियान चलेगा. कहा कि 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले को पार्टी द्वारा सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा. प्रत्येक बूथ पर तीन सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे. मौके पर बोकारो जिला प्रभारी राकेश भास्कर, जिलाध्यक्ष जयदेव राय, ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति, भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक, जिला उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज, महामंत्री अनिल स्वर्णकार, सुधीर सिन्हा सहित गोमिया मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार, ललपनिया के अध्यक्ष प्रेमलाल साव, साडम मंडल अध्यक्ष शिव शंकर दुबे, एसटी मोर्चा के जिला मंत्री दरबारी मांझी, गंदौरी राम, चंदना डे, दीपक ठाकुर, आशा देवी, शीला रानी, संध्या रानी, उमेश ठाकुर, ओम किंकर वर्मा, प्रमोद राम, भरत स्वर्णकार, धनेश्वर प्रसाद, घनश्याम डे आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola