Bokaro News: अर्जक संघ ने विज्ञान दिवस के रुप में मनाया चौधरी महाराज सिंह भारती का जन्मोत्सव

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: अर्जक संघ ने विज्ञान दिवस के रुप में मनाया चौधरी महाराज सिंह भारती का जन्मोत्सव

Bokaro News: अर्जक संघ बोकारो जिला शाखा की ओर से डॉ आंबेडकर मानस संस्थान सेक्टर आठ बी कार्यालय में शनिवार को महामना चौधरी महाराज सिंह भारती का जन्मोत्सव विज्ञान दिवस के रुप में मनाया गया.

विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उषा सिंह व संचालन सुरेश बैठा ने किया. इस अवसर पर गोष्ठी की गयी. अध्यक्ष उषा सिंह ने कहा कि चौधरी महाराज सिंह भारती वैज्ञानिक दृष्टिकोण, वैचारिक स्पष्टता और अंधविश्वास के खिलाफ लगातार लड़े. वहीं, सदस्य नीरज कुमार, मालती अर्जक, शशिकांत कुमार सिन्हा, ज्ञान चंद सिंह, चंद्रदेव राम, राम स्वरुप दास, मनोज कुमार, बागीश्वर साह, महेंद्र प्रसाद, भरत महतो, अविनाश कुमार, किरण कुमारी, ओम प्रकाश आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये. कहा कि हमलोग महाराज सिंह भारती के बताये मार्ग पर चलेंगे, विज्ञान और मानवता की मशाल जलाये रखेंगे और आने वाली पीढ़ियों को अंधविश्वास नहीं, तर्क और सत्य का मार्ग दिखायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola