Bokaro News : ओएनजीसी कप का विजेता बना भीमा इलेवन जारगंडीह

Bokaro News : गोमिया प्रखंड अंतर्गत होसिर में आयोजित ओएनजीसी कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया. इसमें भीमा इलेवन जारंगडीह की टीम विजेता बनी.
ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत होसिर में आयोजित ओएनजीसी कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया. भीमा इलेवन जारंगडीह ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 188 रन बनाये. जवाब में हजारी की टीम 150 रन ऑल आउट हो गयी. गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. टूर्नामेंट के आयोजन के लिए यूथ सेंटर होसिर के सभी सदस्यों को बधाई दी. कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है. मौके पर ओएनजीसी अधिकारी पीएन भगत, आर सिंह, अजय कुमार दास, पंसस गीता देवी, यूथ सेंटर के अध्यक्ष सनत कुमार प्रसाद, सचिव अमित नंदन, पूर्व अध्यक्ष अजीत कुमार सहाय, भगवान दास, राजेश प्रसाद के अलावा मो मुख्तार, कुंदन कुमार, मितभाषी प्रसाद, विद्यानंद प्रसाद, विक्की कुमार, वीरेंद्र यादव, सूरज कुमार, रंजीत सिंह, शिवम, संतोष सिंह, राहुल राम, राजेश प्रसाद आदि थे. मैच में उद्घोषक अजीत नारायण प्रसाद व प्रवीण कुमार थे. टूर्नामेंट पांच फरवरी से शुरू हुआ था, जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




