लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को लगायी फटकार

फुसरो : लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर बेरमो पुलिस-प्रशासन सख्त हो गया है. बेरमो सीओ मनोज कुमार ने बेरमो थाना प्रभारी सुधीर सुरीन के साथ फुसरो बाजार, पुराना बीडीओ ऑफिस, करगली गेट का मुआयना कर लॉकडाउन का जायजा लिया. इस दौरान बेवजह घरों से निकलने पर कई दोपहिया व चारपहिया वाहन सवारों को रोक […]
फुसरो : लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर बेरमो पुलिस-प्रशासन सख्त हो गया है. बेरमो सीओ मनोज कुमार ने बेरमो थाना प्रभारी सुधीर सुरीन के साथ फुसरो बाजार, पुराना बीडीओ ऑफिस, करगली गेट का मुआयना कर लॉकडाउन का जायजा लिया. इस दौरान बेवजह घरों से निकलने पर कई दोपहिया व चारपहिया वाहन सवारों को रोक कर फटकार लगायी. सभी को घरों में रहने की सलाह दी. सीओ ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने कानूनी कार्रवाई की जायेगी. लोग बेवजह सड़कों नहीं घूमे. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. मौके पर एएसआई अनंत कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई : बेरमो सीओ मनोज कुमार ने शुक्रवार को फुसरो में कहा कि सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. कहा कि जो लोग सोशल साइट पर अफवाह फैला रहे हैं, वैसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










