Bokaro News : इंटरनेशनल चैंपियनशिप में बेरमो के खिलाड़ियों ने जीते नौ मेडल

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : इंटरनेशनल चैंपियनशिप में बेरमो के खिलाड़ियों ने जीते नौ मेडल

Bokaro News : नेपाल में आयोजित 11वें माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में बेरमो के खिलाड़ियों ने नौ मेडल जीते.

विज्ञापन

फुसरो, नेपाल में आयोजित 11वें माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में बेरमो के खिलाड़ियों ने नौ मेडल जीते. करगली बाजार के देव नायडू काता ने सिल्वर फाइट में ब्रॉन्ज, अन्नु कुमारी ने फाइट में गोल्ड, तमन्ना कुमारी ने फाइट में सिल्वर, करगली गेट की दीप्तकृति कुमारी ने फाइट में गोल्ड, करगली गेट के दिव्यांशु कुमार महतो ने काता में सिल्वर, फाइट में ब्रॉन्ज, आंबेडकर कॉलोनी की अदिति गोहिल ने फाइट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. इन खिलाड़ियों के कोच उमेश नायडू ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने बेरमो के साथ झारखंड और भारत का नाम रौशन किया है. यह गर्व की बात है. उन्होंने सभी जनप्रतिनिधि से अभ्यास के लिए स्पोर्ट्स सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है. मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को फेडरेशन के पदाधिकारी सुमित सिंह, अनिल अग्रवाल, बैजनाथ महतो, सूरज कुमार, मिंटू सिंह, अर्चना सिंह, सुशांत राइका, बिनोद बाउरी, संजीव सिंह, राम प्रसाद महतो आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola