Bokaro News : बोकारो में रोज 54.58 लाख रुपये के बियर की हो रही बिक्री
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो जिले में बीयर की बिक्री बढ़ी है.
विज्ञापन
लगभग एक माह में बोकारो जिले में बीयर की बिक्री में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी हुई है. गर्मी के साथ इसकी मांग बढ़ती जा रही है. जिला में रोज 54.58 लाख रुपये के बियर (28,728 बोतल) की बिक्री हो रही है. बियर की बढ़ती मांग के अनुसार उत्पाद विभाग आपूर्ति नहीं कर पा रहा है. जिले में 83 सरकारी शराब दुकानें हैं, लेकिन 63 दुकानों को ही बियर की आपूर्ति हो रही है. एक शराब दुकान को प्रतिदिन 38 कार्टून बियर मिल रहा है. एक कार्टून में बियर के 12 बोतल होते हैं. जिले dh शराब दुकानों से महंगे ब्रांड वाले बियर भी नदारद हो चुके हैं. बियर कंपनी भी मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं कर पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










