Bokaro News : नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, दो गिरफ्तार
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 14 Apr 2026 12:14 AM
Bokaro News : बालीडीह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया.
बालीडीह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया. घटना रविवार की बतायी जा रही है. नाबालिग की मां ने थाना में इसकी शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व एक विशेष टीम का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने देर रात को आरोपी कृष्णा कपरदार (32 वर्ष, चैनपुर निवासी) और अमित कुमार मंडल (34 वर्ष, गुडगुडी निवासी) को उनके आवास से गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान दोनों ने दुष्कर्म के प्रयास की बात स्वीकार की. पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. आरोपियों के पास से एक बाइक (JH05AW-2310) और दो मोबाइल फोन भी जब्त किये गये हैं. छापेमारी में इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के अलावा पुअनि संदीप कुमार, अजय कुमार राय, जितेंद्र कुमार यादव, सअनि अजय कुमार पासवान तथा आरक्षी अमित कुमार सिंह व बैजनाथ राउत शामिल थे.
यौन शोषण के आरोपी को भेजा गया जेल
पेटरवार थाना क्षेत्र की एक 26 वर्षीया युवती ने खत्री टोला निवासी संजीत रजवार पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को तेनुघाट उपकारा भेज दिया. युवती ने आवेदन में कहा कि संजीत से दस वर्षों से परिचय है. एक-दूसरे को पसंद करते थे. उसने शादी का झांसा देकर कई बार यौन संबंध बनाया. तीन बार गर्भवती हो गयी और तीनों बार दवा खिला कर बच्चा खराब करवा दिया. 19 फरवरी को उसने शादी करने से इनकार कर दिया और धमकी देते हुए शिकायत नहीं करने की बात कही.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










