Bokaro News : श्रमिकों और विस्थापितों की मांगों पर प्रबंधन ने दिया आश्वासन

Updated at : 26 Feb 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : श्रमिकों और विस्थापितों की मांगों पर प्रबंधन ने दिया आश्वासन

Bokaro News : सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह कोलियरी पीओ कार्यालय में बुधवार को श्रमिकों व विस्थापितों की 22 सूत्री मांगों पर स्थानीय प्रबंधन और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन शाखा कमेटी की वार्ता हुई.

विज्ञापन

कथारा. सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह कोलियरी पीओ कार्यालय में बुधवार को श्रमिकों व विस्थापितों की 22 सूत्री मांगों पर स्थानीय प्रबंधन और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन शाखा कमेटी की वार्ता हुई. अधिकतर मांगों पर प्रबंधन द्वारा परियोजना स्तर से जल्द पहल कराने और कुछ मांगों पर क्षेत्रीय व मुख्यालय स्तर के अधिकारियों से वार्ता कर पहल करवाने का आश्वासन दिया गया. वार्ता में प्रबंधन की ओर से पीओ बिनोद कुमार, कार्मिक प्रबंधक एससी पासवान और यूनियन की ओर से क्षेत्रीय सचिव इकबाल अहमद, संगठन सचिव हेमू यादव, शाखा अध्यक्ष संजय कुमार, मो अयूब अंसारी, बृजलाल हांसदा, मो मंजूर, मो इस्लाम, नौशाद अंसारी, नरेश मंडल, परमेश्वर नायक, मुर्तजा अंसारी, मो सगीर, प्रमोद कुमार यादव आदि उपस्थित थे.

ये हैं मुख्य मांगें

एक ही पद पर वर्षों से कार्यरत श्रमिकों को पदोन्नति, केटेगरी वन मजदूरों को वर्षों से जिस विभाग के पद में कार्य कर रहे हैं, उसी पर पदोन्नति देने, सीएमपीएफ व पेंशन राशि कटौती की छायाप्रति प्रति माह मुहैया कराने, शारीरिक रूप से अक्षम व लंबी बीमारी से पीड़ित कर्मियों के आश्रितों को नौकरी देने, सिविल एवं इएण्डएम विभाग में पिछले वित्तीय वर्ष में खर्च की गयी राशि का ब्यौरा उपलब्ध कराने, स्थानीय विस्थापितों को आउटसोर्सिंग कार्य में रोजगार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola