सड़क दुर्घटना में सहायक शिक्षक की मौत

सड़क दुर्घटना में सहायक शिक्षक की मौत
महुआटांड़. नव प्राथमिक विद्यालय, करमाली टोला अइयर के सहायक शिक्षक सहदेव पावरियां (55 वर्ष) की मौत शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी. वह किसी के साथ बाइक से गोमिया जा रहे थे. गोमिया-ललपनिया मुख्य मार्ग में बिरसा के आगे बाइक असंतुलित होकर एक दीवार से टकरा गयी. बाइक में पीछे बैठे सहदेव पावरिया गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी गोमिया ले जाया गया. यहां से सदर अस्पताल बोकारो ले जाने के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया. सहदेव पावरिया ललपनिया के कोचाकुल्ही स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे. इनके निधन पर मुखिया नमोती देवी, उप मुखिया याकूब अंसारी, पंसस शांति हांसदा, सहायक अध्यापक पंचदेव कुमार महतो आदि ने शोक जताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










