ePaper

22 को असम के मुख्यमंत्री चंदनकियारी में चुनावी सभा करेंगे : अमर

Updated at : 21 May 2024 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
22 को असम के मुख्यमंत्री चंदनकियारी में चुनावी सभा करेंगे : अमर

सीएम की आगमन को लेकर बगुला में बनने वाली हेलीपैड क्षेत्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन

चंदनकियारी. 22 मई को असम के मुख्यमंत्री हिमतां विश्व शर्मा ढुलू महतो के समर्थन में चंदनकियारी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. सोमवार को ये जानकारी नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी ने दी. उन्होंने सीएम की आगमन को लेकर बगुला में बनने वाली हेलीपैड क्षेत्र का निरीक्षण किया. उन्होंने का चुनावी सभा मे हजारों की संख्या में एनडीए गठबंधन में शामिल पार्टी के कार्यकर्ता जुटेंगे. हेलीपैड से सीएम को मोटरसाइकिल जुलूस के साथ चंदनकियारी आमबगान स्थित सभा स्थल पंहुचाया जाएगा. ढुलू महतो का जीत सुनिश्चित है. झारखंड की 14 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना है. मौके पर मनोज पांडेय, प्रकाश पांडेय, विनोद गोराई, भोला मुखर्जी, मृत्युंजय मुखर्जी, राजू महतो के अलावा अन्य उपस्थित रहे. इस पश्चात उन्होंने कई गांवों का दौरा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola