Bokaro News : महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सराहना

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सराहना

Bokaro News : बोकारो के मजदूर मैदान में आयोजित सखी महोत्सव बुधवार को संपन्न हुआ.

विज्ञापन

सेक्टर- 04 स्थित मजदूर मैदान में आयोजित सखी महोत्सव बुधवार को संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि पेयजल व स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों का अवलोकन किया. कई सामानों की खरीदारी भी की. स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत मंच प्रदान करते हैं. यह कार्यक्रम अगले साल भी जारी रखेंगे. अब नियम बनना चाहिए कि जिला में सखी महिला की ओर से तैयार उत्पाद को नितांत रूप से आवश्यक कर दिया जाये. सरकारी इकाई महिलाएं ग्रुप से ही खरीदारी करे. बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि सखी महोत्सव महिलाओं की प्रतिभा, मेहनत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है. राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. मौके पर महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, जिप उपाध्यक्ष बबीता देवी, चास के मेयर भोलू पासवान, उप महापौर पूजा कुमारी, उपायुक्त अजय नाथ झा, एसपी हरविंदर सिंह, डीडीसी शताब्दी मजूमदार, संलग्न पदाधिकारी वन प्रमंडल विभाग शिंदे संदीप शिंदे, निदेशक डीपीएलआर मेनका, चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन, वरीय लेखा पदाधिकारी पंकज दुबे व अन्य मौजूद थे.

मंत्री ने किया योजनाओं का शिलान्यास

राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बुधवार को उलगड्डा पंचायत के हड़मित्ता टोला पन्नाटांड़ और दारीद पंचायत के लुकैया में कब्रिस्तान की चहारदीवारी का शिलान्यास किया. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से दोनों योजनाओं पर 49 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. इस दौरान ग्रामीणों ने मंईयां सम्मान योजना व पेयजल की समस्या रखी. मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को फोन पर बात कर त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया. मौके पर बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, बीडीओ संतोष कुमार महतो, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, उलगड्डा मुखिया अरबिंद मुर्मू, झामुमो पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, प्रकाश महतो, गंगाधर महतो, मनोज टुडू, कौशर हाश्मी, हासिम अंसारी आदि थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola