ePaper

आजसू सुप्रीमो ने गोमिया में किया रोड शो

Updated at : 21 May 2024 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
आजसू सुप्रीमो ने गोमिया में किया रोड शो

आजसू सुप्रीमो ने गोमिया में किया रोड शो

विज्ञापन

गोमिया. आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, गोमिया विधायक डाॅ लंबोदर महतो और रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने मंगलवार को गोमिया में रोड शो किया. इस दौरान साड़म, होसिर, जीरो प्वाइंट, रथटांड़, तुलबूल, बिरसा, गोमिया बस्ती, आइइएल काॅलोनी, गवर्नमेंट काॅलोनी, स्वांग आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर गिरिडीह सीट के एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के लिए वोट मांगा गया. अपने संबोधन में आजसू सुप्रीमो ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार युवाओं, किसानों, मजदूरों को छल रही है. राज्य के युवक व युवतियां काम की तलाश में पलायन करने को विवश हैं. हेमंत सोरेन ने पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन इसे पूरा नहीं किया है. किसानों, मजदूरों एवं आमलोगों के लिए भी कोई कार्य नहीं किया गया है. जबकि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गरीबों, किसानों व आमलोगों के हित में कई योजनाएं चलायी जा रही हैं और उसका लाभ भी उन्हें मिल रहा है. झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित है. गिरिडीह से श्री चौधरी पिछले चुनाव की तुलना में और अधिक अंतराल से विजयी होंगे. गोमिया विधायक डाॅ लंबोदर महतो ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई है. हर वर्ग ठगा महसूस कर रहा है. गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में श्री चौधरी के पक्ष में हवा चल रही है. मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति, भाजपा नेता डाॅ सुरेंद्र राज, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार, संदीप स्वर्णकार, गंदौरी राम, मोहन कुमार, योगेंद्र प्रसाद, तारमेश्वर प्रजापति, राजकुमार यादव, विजय महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola