Bokaro News : आरोपी पति और सास को भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : आरोपी पति और सास को भेजा जेल

Bokaro News : मामला दूसरी महिला से शादी की जिद में पत्नी की गला दबाकर हत्या का

विज्ञापन

Bokaro News : गोमिया. गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग गांव में आपसी कलह और अवैध संबंधों को लेकर पत्नी की हत्या का मामला शनिवार को सामने आने के बाद आरोपी पति अजय महतो (35) व सास रुकमनी देवी (55) को चतरोचट्टी थाना पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया है. पति और सास ने ही 35 वर्षीया प्रमिला देवी की गला दबाकर हत्या की थी और वारदात के बाद खुद थाना पहुंच कर सरेंडर कर दिया. पुलिस ने मृतका के परिजनों की लिखित शिकायत पर पति अजय महतो व सास रुकमनी देवी को तेनुघाट जेल भेज दिया है, जबकि सास, ससुर और अन्य परिजनों की संलिप्तता की जांच की जा रही है. दहेज प्रताड़ना का भी लगाया आरोप : इधर, मृतका के चचेरे भाई अनिल महतो ने चतरोचट्टी थाने में दिये गये आवेदन में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही प्रमिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. शिकायत में अजय महतो के साथ उसकी मां रुकवा देवी, दूसरी मां कौशल्या देवी और पिता खुदी महतो सहित करम्भा (सरिया) निवासी आरोपी पति अजय की बहन व बहनोई पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप है. पुलिस ने पति व सास को जेल भेज दिया है, पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मामले की जांच में आठ वर्षीया बेटी अंशु कुमारी को घटना का प्रत्यक्षदर्शी माना जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया था, जिसका दाह संस्कार रविवार को कर दिया.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola