Bokaro News : बीएसएल में दुर्घटना, कर्मी की मौत
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट में हादसे में संविदा कर्मी की मौत हो गयी.
विज्ञापन
बोकारो स्टील
प्लांट के आइएमएफ विभाग में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में संविदा कर्मी गणेश महतो (38 वर्ष) की मौत हो गयी. वह मेसर्स नीरज इंटरप्राइजेज के अधीन कार्यरत थे और पुरुलिया जिले के जयपुर निवासी थे. जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:50 बजे क्रेन संख्या 03 पर चढ़ने के दौरान 60 फीट की ऊंचाई पर अचानक गणेश महतो का संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गये. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे तत्काल
प्लांट मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बीजीएच रेफर किया गया. बीजीएच में इलाज के दौरान पूर्वाह्न करीब 10:50 बजे उनकी मौत हो गयी.मजदूरों में आक्रोश, प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी
घटना की सूचना मिलते ही
प्लांट परिसर में काम कर रहेमजदूरों और यूनियन नेताओं में आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में मजदूर अस्पताल और
प्लांट परिसर में जमा हो गये औरप्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
मजदूरों ने मृतक के आश्रित को स्थायी नौकरी, उचित मुआवजा औरघटना की निष्पक्ष जांच की मांग की. उनका कहना था कि
प्लांट मेंसुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी हो रही है, जिस कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं.
प्रबंधन ने दिया मुआवजा, आश्रित को नौकरी :प्लांट के कार्मिक पदाधिकारी पंकज सिन्हा ने बताया कि
प्रबंधन की ओर से मृतक के आश्रित को तत्काल मुआवजा राशि उपलब्ध करायी गयी है. साथ ही, आश्रित को नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया गया है.प्रबंधन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालइधर, यूनियनों ने इस हादसे को गंभीर बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. उनका कहना है कि बोकारो स्टील
प्लांट में लगातार हो रही दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं औरसुरक्षा व्यवस्था में ठोस सुधार की आवश्यकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










