गोमिया में युवक की गला रेत कर हत्या

गोमिया में युवक की गला रेत कर हत्या
गोमिया. गोमिया थाना क्षेत्र के करमटिया गांव निवासी स्व महेंद्र रविदास के पुत्र मुकेश कुमार (35 वर्ष) की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. शव बुधवार की सुबह घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर पहाड़ी के पास मिला. गांव के कुछ लोग शौच के लिए पहाड़ी की ओर गये तो रास्ते में शव देखा. इसकी जानकारी गांव वालों को दी. ग्रामीणों की सूचना पर गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच में जुट गये. खोजी कुत्ता लाकर सुराग खोजा गया. मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. आशंका है कि हत्या कहीं दूसरे स्थान पर की गयी है और शव को यहां फेंक दिया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार की शाम को मुकेश घर से निकला था और इसके बाद वह नहीं लौटा. शाम लगभग सात बजे तक उसे देखा गया था. मुकेश के दो भाई हैं. बड़ा भाई सीसीएल में काम करता है और छोटा भाई मुंबई में काम करता है. मां फागुनी देवी, भाभी समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद,आजसू के केंद्रीय सचिव राजेश विश्कर्मा, मुखिया बिनोद विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह एवं बिनोद पासवान, बसपा के अजय रंजन यादव आदि पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




