चेन छिनतई के शक में एक युवक पकड़ाया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Apr 2024 12:49 AM
चेन छिनतई के शक में एक युवक पकड़ाया
ललपनिया. गोमिया थाना अंतर्गत स्वांग वन बी में शनिवार को दिन लगभग दस बजे स्थानीय युवकों ने चेन छिनतई के आरोप में एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. उसका साथी भाग गया. युवकों ने बताया कि दोनों युवक बाइक से थे और चेन छिनतई करने की फिराक में थे. पकड़ा गया राजकुमार साह गोड्डा जिला के धनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वास खानी का रहने वाला है. 10 अप्रैल को स्वांग वन वी में बरतन व गहना सफाई के जाल में फंसा कर रीना देवी का मंगल सूत्र और दो कानबाली लेकर दो युवक फरार हो गये थे. रीना देवी शनिवार को थाना पहुंची और पकड़े गये युवक की पहचान की. मालूम हो कि 13 अप्रैल को तुलबुल में पानी पीने के बहाने अंजु कुमारी से गले से चेन झपट कर कर दो युवक भाग गये थे. पकड़े गये युवक पर मामला दर्ज कर लिया गया है. रविवार को उसे जेल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










