Bokaro News : पेटरवार के मठ टोला में तीन सौ वर्षों से हो निकाला जा रहा रामनवमी जुलूस
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 21 Mar 2026 12:30 AM
Bokaro News : पेटरवार के मठ टोला में तीन सौ वर्षों से रामनवमी पूजा हो रही है.
पेटरवार के मठ टोला में तीन सौ वर्षों से श्री रामनवमी पूजा का आयोजन हो रहा है और जुलूस निकाला जा रहा है. यह पेटरवार प्रखंड क्षेत्र का सबसे पुराना अखाड़ा है. यहां से निकलने वाले जुलूस में खत्री मुहल्ला, सहाय टोला, ठाकुर टोला, वीणा परिषद, घांसी टोला, महावीर मंदिर बुंडू आदि अखाड़ों के लोग शामिल होते हैं. मस्जिद के निकट मुस्लिम समुदाय की ओर से पेयजल, शरबत, अल्पाहार की व्यवस्था कर जुलूस का स्वागत प्रतिवर्ष किया जाता है. अन्य कई स्थानों पर भी पेयजल व शरबत का व्यवस्था की जाती है. जुलूस मठ टोला से निकल कर खत्री मुहल्ला, सहाय टोला, ठाकुर टोला, पटवा टोला, मस्जिद चौक, महावीर मंदिर, थाना चौक होते हुए बाजारटांड़ पहुंचता है. मठ टोला के धरणीधर प्रसाद, अनिल प्रसाद, राम चरन साव व युगेश प्रसाद ने बताया कि पहले जुलूस बैल गाड़ी में झंडा बांध कर निकाला जाता था. वर्ष 1942 में अंग्रेजों से लड़ाई के दौरान महवीरी झंडे में गोली लग गयी थी. उस झंडे की आज भी पूजा की जाती है. इस वर्ष के आयोजन को लेकर अध्यक्ष सत्यम प्रसाद, सचिव ऋषभ कुमार, हरेंद्र प्रसाद, शशिकांत प्रसाद, सोमेश कुमार, मणिकांत प्रसाद, अनिल प्रसाद, अवधेश प्रसाद सहित अन्य सदस्य तैयारी में जुटे हैं.
जोधाडीह मोड़ के जुलूस में झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र
चास जोधाडीह मोड़ स्थित श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के श्रीराम अखाड़ा की ओर से 43 वर्षों से रामनवमी जुलूस निकाला जा रहा है. जुलूस के दौरान समिति के सदस्य लाठी खेल का प्रदर्शन करते हैं. अखाड़ा के अध्यक्ष अरविंद सिंह व सदस्य संतोष ठाकुर सहित अन्य ने कहा कि इस वर्ष पूजा के बाद मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया जायेगा. जुलूस मंदिर से निकलेगा और महावीर चौक धर्मशाला मोड़ पहुंचेगा. बाद में इसी रास्ते से लौटेगा. इस वर्ष बनारस और कानपुर के कलाकारों की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी. रामगढ़ की ताशा पार्टी भी आयेगी. रात में जागरण का आयोजन. आयोजन को लेकर समिति के सचिव पप्पू सिंह, सदस्य दिलीप सिंह, संतोष तिवारी, मनोज सिंह, सच्चिदानंद राय, मंतोष ठाकुर, अजय राय, राजेश सिंह, अविनाश कुमार, टिंकू तापड़िया, संतोष राउत, दिनेश तिवारी, बबलू पासवान, मनोज कुमार, कार्तिक लोहिया, मुकेश राय, झुनझुन, कुणाल सिंह, सुभाष सिंह, मुकेश पांडेय, नरेंद्र पांडेय, उमेश पांडेय, छोटू ठाकुर, उमाशंकर, बंटी सिंह ,श्रीकांत तिवारी आदि लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










