Bokaro News : महिलाओं व बच्चों से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लेने का निर्देश
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 11 May 2026 12:01 AM
Bokaro News : बोकारो एसपी कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई.
कैंप दो स्थित एसपी कार्यालय में रविवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता एसपी नाथू सिंह मीणा व संचालन सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने किया. एसपी ने कहा कि चोरी की घटनाओं को लेकर सभी थानेदार सजग रहें. नियमित पेट्रोलिंग हो और सभी थाना प्रभारी खुद पेट्रोलिंग करें. किसी भी हाल में लापरवाही नहीं हो. पुराने मामलों का जल्द निष्पादन करें. गंभीर मामलों में अनुसंधानकर्ता व सहायक अनुसंधानकर्ता को भी लगायें. विशेष टास्क के तहत आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगायें. सिटी डीएसपी सहित सभी एसडीपीओ खुद मॉनिटरिंग करें. पुराने अपराधियों पर नजर रखें. चोरी व छिनतई के मामलों के उद्भेदन के लिए पुराने व नये गिरोह के सदस्यों को भी रडार पर रखें. महिलाओं व बच्चों से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लें. तुरंत मामला दर्ज करें. थाना आने वालों को परेशानियों को समझें और उसका निराकरण करें. थानेदार अचानक किसी क्षेत्र में जाकर आमलोगों से मिले और उनकी परेशानियों को समझ कर समाधान का प्रयास करें. जनता का विश्वास जीते. स्कूलों व कॉलेजों में जाकर बच्चों को जागरूक करें. पोक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा सहित अन्य कानूनों की जानकारी दें. साइबर क्राइम के पेंडिंग मामलों को लेकर जांच में तेजी लायें. रक्षक राइडर की संख्या बढ़ेगी. एसपी ने कहा कि चीरा चास थाना क्षेत्र में जिम के समीप बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों तरफ के आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है. पुलिस अधिकारी लगातार सूचना के आधार पर रेड कर रहे हैं. एसपी ने लंबित हत्या, लूट, रंगदारी, चोरी, महिला, पोक्सो कांड से जुड़े मामलों की समीक्षा की. मौके पर चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह, यातायात डीएसपी विद्या शंकर, सीसीआर डीएसपी डॉ आबिद शकील श्म्स, सर्किल इंस्पेक्टर सह डीएसपी आरके राणा, इंस्पेक्टर संजय कुमार, इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह, इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, इंस्पेक्टर आजाद, इंस्पेक्टर रोहित, सार्जेंट मेजर जोय प्रभाकर सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










