Bokaro News : बोकारो इस्पात पुस्तकालय में सजी कविताओं की महफिल

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो इस्पात पुस्तकालय में सजी कविताओं की महफिल

Bokaro News : सेक्टर पांच स्थित बोकारो इस्पात पुस्तकालय में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सेक्टर पांच स्थित बोकारो इस्पात पुस्तकालय में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता डॉ आशा पुष्प और मंच संचालन लव कुमार ने किया. शीला तिवारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. इसके बाद डॉ नरेंद्र कुमार राय ने त्राहि मां त्राहिमाम…, लव कुमार ने बोझ लिये फिरता हूं…,अमृता शर्मा ने गर्मी की हठधर्मी…, कस्तूरी सिन्हा ने ईंट-गारे का सिमटा घरौंदा… और रिंकू गिरि ने दर्शन तेरे…जैसी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. अर्चना मिश्रा, डॉ. आशा पुष्प, पूर्णिमा सुमन, ताराचंद महतो, कल्पना केसर, क्रांति श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, श्याम सुंदर केवट, सोनी कुमारी, आकाश खूंटी, अंकित उपाध्याय, पंकज दास, पद्मावती कोमल, शीला तिवारी, संजू कुमारी, सुप्रिया सरस व दुर्गेश कुमार ने भी विविध विषयों पर अपनी कविताएं सुनायी. इससे पहले मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक (विधि) शैलेश मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य न केवल समाज का दर्पण है, बल्कि यह मस्तिष्क को भी उर्वर बनाती है. उप महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) आलोक कुमार ने कहा कि साहित्यकारों के बीच उपस्थित होने से रचनात्मक ऊर्जा का संचार होता है. कवि और लेखक अपने कालखंड का प्रतिनिधित्व करते हैं. उनकी रचनाएं भविष्य के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होती हैं. अमृता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया. आयोजन में सहायक प्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) मानस चंद्र रजवार का योगदान रहा. मौके पर मनोज कुमार निशांत, आरपी वर्मा, रंजना श्रीवास्तव, आयुष रंजन, एमके अभिमन्यु व आरके सिंह सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola