बोकारो के पेटरवार में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कई योजनाओं का शिलान्यास-उदघाटन किया

बोकारो : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज बोकारोजिले में कई योजाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने बाद में ट्विट कर भी इसकी जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने आज 58.69 करोड़ की लागतसे बनने वाली पेटरवार-कसमार जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया. इसके साथ ही उन्होंने बांध ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उद्घाटन भी किया.यह […]
बोकारो : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज बोकारोजिले में कई योजाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने बाद में ट्विट कर भी इसकी जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने आज 58.69 करोड़ की लागतसे बनने वाली पेटरवार-कसमार जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया. इसके साथ ही उन्होंने बांध ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उद्घाटन भी किया.यह कार्य 54.76 लाख रुपये की लागत से किया गया है.
पेटरवार और कसमार में संयुक्त रूप पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया। क्षेत्र की जनता को काफी लाभ होगा। pic.twitter.com/HefYIcMfKw
— Raghubar Das (@dasraghubar) April 8, 2017
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बोकारो कोषागार भवन का भी उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक भवन अंगवाली पेटरवार, सामुदायिक भवन पिलपिलोका उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने स्वावलंबन स्वास्थ्य बीमाकार्ड का भी लोगों के बीच वितरण किया. कार्यक्रम का अायोजन बोकारो के पेटरवारस्थित प्लस टू हाइस्कूल मैदान में किया गया.
इस आयोजन में कई राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक सहित कई अतिथि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










