Bokaro News : 34 रिटायर्ड सीसीएल कर्मियों को मिली विदाई

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : 34 रिटायर्ड सीसीएल कर्मियों को मिली विदाई

Bokaro News : सीसीएल के कथारा और ढोरी एरिया के सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी.

विज्ञापन

सीसीएल के कथारा और ढोरी एरिया के सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को बुधवार को प्रबंधन की ओर से समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. कथारा क्षेत्र के एक अधिकारी सहित 26 कर्मी सेवानिवृत्त हुए हैं. कथारा जीएम कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित समारोह में जीएम संजय कुमार सहित एसीसी सदस्यों नेमाला पहना कर व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. उपहार में श्रीफल, सेवा अवधि प्रमाण पत्र, धार्मिक पुस्तक और पौधा दिया गया. सेवानिवृत्त होने वालों कथारा वाशरी के मुख्य अभियंता इएंडएम एसबीएन सिंह, कथारा कोलियरी के हीरा लाल, कथारा वाशरी के झरू राम, सीताराम भुइयां, जारंगडीह कोलियरी के गणेश महतो, लक्ष्मण सिंह, रामप्रसाद तुरी, जे डेविड, राम विलास साव, सुंदर साव, आरती कुमारी, अमृत कुमार मुर्मू, स्वांग कोलियरी के गोवर्धन मुंडा, जीएम यूनिट के हरे राम पांडेय, गोविंदपुर के अभिमन्यु गौर, मोटू, नागेश्वर बेदिया, तुलसी गोप, सुखदेव मांझी, दशरथ मांझी, स्वांग वाशरी के चरकु महतो, मो कयूम, मो जमाल, बंधन प्रजापति, रामपति दुसाद, विजय कुमार सिंह आदि शामिल हैं. मौके पर जीएम टीएस राहुल कुमार सिंह, अनुराग कुमार, कार्मिक प्रबंधक गुरु प्रसाद मंडल, एसीसी सदस्य बालेश्वर गोप, कृष्णा बहादुर, निजाम अंसारी, सचिन कुमार, शमसुल हक, विजय कुमार सिंह, मथुरा सिंह यादव, राजकुमार मंडल, निरंजन विश्वकर्मा, वसंत घांसी, अभिजीत विश्वकर्मा, मयंक मुखर्जी, देवकी देवी आदि थे.ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में हुए समारोह में सेवानिवृत्त आठ कर्मियों को विदाई जीएम रंजय सिन्हा, एसओपी कुमारी माला, सुरक्षा अधिकारी सुरेश सिंह, कार्मिक प्रबंधक सीताराम उइके, यूनियन नेता रवींद्र मिश्रा, जयनाथ मेहता, विनय सिंह ने प्रशस्ति पत्र, श्रीफल, मोमेंटो व उपहार आदि देकर सम्मानित किया. सेवानिवृत्त होने वालों में पुक राम, सुबीर मुखर्जी, अजय सिंह, जगदीश सिंह, शाहनवाज खान, रामलाल बीपी, नारायण महतो व हरिचंद मांझी शामिल हैं. समारोह का संचालन कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह ने किया.

सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक को दी गयी विदाई

तेनुघाट अनुमंडल कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक उमेश कुमार सेवानिवृत्त हुए. कर्मियों ने समारोह का आयोजन कर उन्हें विदाई दी. मौके पर संजय कुमार, कुंदन कुमार, सरजू कुमार, ऋषिकेश कुमार, दीपक कुमार, मनोज कुमार, राजकिशोर मिश्रा थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola