मतदाता जागरूकता अभियान नौ को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2014 11:03 PM
07 बोक 07 – मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर बैठक करते एसडीएम चास. चास अनुमंडल स्थित अपने कार्यालय में एसडीओ श्याम नारायण राम ने शुक्रवार को बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा : नौ नवंबर को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चास अनुमंडल कार्यालय से मानव शृंखला बनाने का फैसला लिया गया है. मानव शृंखला […]
07 बोक 07 – मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर बैठक करते एसडीएम चास. चास अनुमंडल स्थित अपने कार्यालय में एसडीओ श्याम नारायण राम ने शुक्रवार को बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा : नौ नवंबर को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चास अनुमंडल कार्यालय से मानव शृंखला बनाने का फैसला लिया गया है. मानव शृंखला बना कर आम जनता को मतदान के प्रति जागरूक किया जायेगा. जागरूकता अभियान में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा स्वयं सेवी संस्थाओं की मदद ली जायेगी. प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर पर व्यापक रूप से जन संपर्क अभियान चलाया जायेगा. चौक चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी आम लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. मौके पर चास बीडीओ बिजेंद्र कुमार, चास सीओ निर्मल कुमार टोप्पो, चंदनकियारी सीओ वंदना, शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जय प्रकाश नारायण शर्मा, पंचायत निदेशक शिव शंकर प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










