बकाया मांगने पर मारपीट कर जख्मी किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो : सोनाटांड़ निवासी बस मालिक विजय प्रसाद वर्मा को कुछ लोगों ने बकाया रुपया की मांग करने के कारण मारपीट कर जख्मी कर दिया. इसकी प्राथमिकी बुधवार को बीएस सिटी थाना में दर्ज करायी गयी है. मामले में बबुआन बस के मालिक मनीष कुमार सिंह, त्रिवेणी सिंह व अज्ञात चार को अभियुक्त बनाया गया […]
विज्ञापन
बोकारो : सोनाटांड़ निवासी बस मालिक विजय प्रसाद वर्मा को कुछ लोगों ने बकाया रुपया की मांग करने के कारण मारपीट कर जख्मी कर दिया. इसकी प्राथमिकी बुधवार को बीएस सिटी थाना में दर्ज करायी गयी है. मामले में बबुआन बस के मालिक मनीष कुमार सिंह, त्रिवेणी सिंह व अज्ञात चार को अभियुक्त बनाया गया है. सूचक के अनुसार, उन्होंने अपनी बस का चार चक्का बेचा था. इसके एवज में चेक जारी किया गया था. उक्त बाउंस कर गया. सूचक ने बबुआन बस के मालिक से नया मोड़ में बकाया राशि की मांग की, तो उसके साथ मारपीट की गयी. अभियुक्तों ने सूचक के पास मौजूद 1.60 लाख रुपया भी छीन लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










