महंगी हुई रसोई गैस, बोकारो में प्रति सिलिंडर Rs 149 बढ़ा दाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2020 1:50 AM

विज्ञापन

एलपीजी के दाम में छह साल में बड़ी वृद्धि सब्सिडी लेने के बाद उपभोक्ता को अब Rs 7.09 अधिक देने होंगे बोकारो : 14.2 किलो नन सब्सिडी गैस की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. प्रति सिलिंडर 149 रुपये महंगा हो गया है. नयी कीमत बुधवार से लागू कर दी गयी है. अब ग्राहकों को 776 […]

विज्ञापन

एलपीजी के दाम में छह साल में बड़ी वृद्धि

सब्सिडी लेने के बाद उपभोक्ता को अब Rs 7.09 अधिक देने होंगे
बोकारो : 14.2 किलो नन सब्सिडी गैस की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. प्रति सिलिंडर 149 रुपये महंगा हो गया है. नयी कीमत बुधवार से लागू कर दी गयी है. अब ग्राहकों को 776 रुपये प्रति सिलिंडर की जगह 925 रुपये देने होंगे. जबकि सब्सिडी के रूप में ग्राहकों को 341.48 रुपये बैंक खाते में भेजे जायेंगे. पहले सब्सिडी 199.57 रुपये प्रति सिलिंडर मिल रहा था.
अधिक कीमत चुकानी होगी: पहले की तुलना में ग्राहकों को अब 7.09 रुपये प्रति सिलिंडर अधिक चुकाना होगा. सब्सिडी के बाद ग्राहकों को प्रति सिलिंडर 583.52 रुपये लगेंगे. जबकि पहले 576.43 रुपये लगते थे. इंडेन के मुख्य प्रबंधक हरीश दीपक ने कहा कि गैस की नयी कीमत 12 फरवरी से लागू कर दी गयी है.
जनवरी, 2014 के बाद से रसोई गैस के भाव में यह सबसे बड़ा इजाफा है. तब एलपीजी का भाव 220 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ाकर 1,241 रुपये किया गया था. गैस कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर अमूमन हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी के भाव में संशोधन करती हैं. अधिकारियों ने इस बारे में कहा कि चूंकि बड़ी वृद्धि की जानी थी, इस कारण आवश्यक मंजूरियां लेने में समयलग गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola