सरकारी बस स्टैंड में यात्री को चाकू मारकर छिनतई
बोकारो : नया मोड़ स्थित सरकारी बस स्टैंड में रविवार की रात एक युवक पर चाकू से हमला कर कुछ अपराधियों ने उनका पर्स, मोबाइल व एटीएम कार्ड छीन लिया. यह घटना दुमका निवासी युवक विकास सोरेन के साथ हुई है. विकास ने घटना की प्राथमिकी सोमवार को स्थानीय थाना में दर्ज करायी है. विकास […]
बोकारो : नया मोड़ स्थित सरकारी बस स्टैंड में रविवार की रात एक युवक पर चाकू से हमला कर कुछ अपराधियों ने उनका पर्स, मोबाइल व एटीएम कार्ड छीन लिया. यह घटना दुमका निवासी युवक विकास सोरेन के साथ हुई है. विकास ने घटना की प्राथमिकी सोमवार को स्थानीय थाना में दर्ज करायी है.
आपके शहर में
विकास के अनुसार, वह रात दो बजे बोकारो रेलवे स्टेशन से टेंपो पकड़ कर नया मोड़ स्थित सरकारी बस स्टैंड के पास उतरे. बस स्टैंड के पास उतर कर विकास अपने मित्र को मोबाइल से कॉल कर बुला रहे थे. इसी दौरान चार अपराधी आये. अपराधियों ने गाली-गलौज कर उनसे रुपये की मांग की. रुपये देने से इन्कार करने पर चाकू से हमला कर हाथ जख्मी कर दिया. विकास का पर्स, मोबाइल व एटीएम छीन कर अपराधी फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए