कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, गंभीर
चास मु. थाना क्षेत्र के चंदनकियारी रोड में हुई घटना चास : चास मु. थाना क्षेत्र के चंदनकियारी रोड स्थित रामडीह मोड़ के पास एक कार (जेएच10बीके-8111) बुधवार को साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गयी. इससे साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. कार के अंदर लगे एयर बैलुन […]
चास मु. थाना क्षेत्र के चंदनकियारी रोड में हुई घटना
चास : चास मु. थाना क्षेत्र के चंदनकियारी रोड स्थित रामडीह मोड़ के पास एक कार (जेएच10बीके-8111) बुधवार को साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गयी. इससे साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. कार के अंदर लगे एयर बैलुन खुलने से चालक बच गया. लोगों ने कार से चालक को बाहर निकाला व साइकिल सवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.
साइकिल सवार दुर्गापुर गांव निवासी मेघनाथ महतो बताया जा रहा है. वह माली का काम करता है और काम कर वह चास की ओर से अपने गांव लौट रहा था.
इसी दौरान चंदनकियारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने रांग साइड में जाकर उसे टक्कर मा दी. लोगों के दबाव पर कार चालक ने घायल मेघनाथ का इलाज कराने की बता कही. इसके बाद चालक भी कार को छोड़कर अस्पताल पहुंचा. चास मु. पुलिस ने कार व साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है.
घायल के परिजनों से वार्ता कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया. लोगों ने बताया कि उक्त कार काफी तेज गति से चंदनकियारी की ओर से चास जा रही था. इस दौरान कार ने अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को टक्करमार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










