नाबालिग को 20 साल का सश्रम कारावास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र की है घटना मुजरिम किशोर पर 50 हजार रुपया का जुर्माना भी लगाया गया बोकारो : एक 15 वर्षीया नाबालिग बालिका के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म मामले में सेशन कोर्ट ऑफ चिल्ड्रेन के विशेष न्यायाधीश रंजीत कुमार ने मंगलवार को एक 17 वर्षीय किशोर को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा […]
विज्ञापन
पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र की है घटना
मुजरिम किशोर पर 50 हजार रुपया का जुर्माना भी लगाया गया
बोकारो : एक 15 वर्षीया नाबालिग बालिका के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म मामले में सेशन कोर्ट ऑफ चिल्ड्रेन के विशेष न्यायाधीश रंजीत कुमार ने मंगलवार को एक 17 वर्षीय किशोर को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. साथ ही उस पर 50 हजार रुपया जुर्माना भी लगाया गया है.
जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा होगी. जुर्माना की राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया गया है. न्यायालय में इस मामले की सुनवाई चिल्ड्रेन कोर्ट के केस संख्या 02/19 और पिंड्रोजोरा थाना कांड संख्या 68/17 के तहत हो रही थी. सरकार की तरफ से विशेष लोक संजय कुमार झा ने पीड़िता का पक्ष रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










