ePaper

श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजे गये श्रीश्री चित्रगुप्त

Updated at : 30 Oct 2019 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजे गये श्रीश्री चित्रगुप्त

जगह-जगह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन बोकारो : कायस्थ समाज ने मंगलवार को विधि विधान के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा की. जगह-जगह भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गयी. पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. शाम में संध्या आरती हुई. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कहीं-कहीं बेहतर प्रदर्शन […]

विज्ञापन

जगह-जगह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

बोकारो : कायस्थ समाज ने मंगलवार को विधि विधान के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा की. जगह-जगह भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गयी. पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. शाम में संध्या आरती हुई. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कहीं-कहीं बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पूजा आयोजन कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में समाज के लोग सपरिवार शामिल हुए. सामूहिक प्रीति भोज में समाज के लोग शामिल हुए. देर रात तक महाप्रसाद व सामूहिक भोज का दौर चलता रहा. इसमें समाज के लोग सपरिवार शामिल हुए.
सामूहिकप्रतिमा विसर्जन 30 अक्तूबर को होगा. बुधवार को बीएसएल प्रशासनिक भवन के निकट स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद प्रतिमा के निकट से चास के लिए जुलूस निकलेगा. इसमें विभिन्न पूजा कमेटियों के लोग व प्रतिमा शामिल होंगे.
बक्शी चित्रांश समिति ने की पूजा
पेटरवार. बक्शी चित्रांश समिति पेटरवार की ओर से मंगलवार को खत्रीटोला में इष्टदेव चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के बाद समिति द्वारा प्रसाद वितरण, महाप्रसाद भोजन और संध्या में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूजा सहित समस्त कार्यक्र मों में समाज के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola